रामपुर

Rampur News: बिना अनुमति के खेत में से अवैध खनन करने का आरोप, किसान ने कराई रिपोर्ट दर्ज

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर

Updated Mon, 27 Nov 2023 12:48 AM IST

शाहबाद। बिना अनुमति के खेत में से अवैध खनन करने का आरोप किसान द्वारा लगाया गया है। पांच के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।

तहसील क्षेत्र के मोहम्मदगंज गांव निवासी मौहर सिंह ने कोर्ट के माध्यम से अज्ञात समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। किसान का आरोप है कि उनकी सक्रमणीय भूमिधर है। उक्त आराजी ग्राम अहमदगंज उर्फ मुकुटपुर के रकवा में है। आरोप है कि धान की फसल के बाद आराजी खाली पड़ी थी। आखिरी सप्ताह सितम्बर 2023 मे चोरी से पीड़ित किसान मौहर सिंह के खेत से रात मे कुछ मिट्टी किन्ही अज्ञात व्यक्तियो ने उठा ली थी। खेत मे से चोरी से मिट्टी उठाने पर किसान ने चोरों को पकड़ने के लिए प्रयास किया। आरोप है कि आठ अक्टूबर को रात्रि गांव के ही एक व्यक्ति संजू ने बताया कि किसान के खेत जो मुकुटपुर मे है। उसमे से कुछ चोर, चोरी से खनन कर रहे है। उस दौरान किसान ने अपने बेटों के साथ रात में 11 बजे खेत पर पहुंचा, तो जेसीबी से डंपर मे मिटटी भरी जा रही थी। मिट्टी को चोरी से खनन करते समय किसान ने उन्हे ललकारा तो उनमे से खनन कर रहे व्यक्तियो ने जान से मारने का भय दिखाया था। जिसके के बाद किसान ने पटवाई निवासी साजिद, घोसीपुरा निवासी वाहिद, जयतोली निवासी अख्तर, मढ़ेयान तुलसी गांव निवासी अकील समेत अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू करदी है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button