रामपुर

Rampur News: किसानों को नहीं मिल रहा एमएसपी का लाभ

Connect News 24

रामपुर। भोट क्षेत्र के गांव सनकरा में मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन भानु की पंचायत हुई। जिसमें पदाधिकारियों ने बिचौलियों पर एमएसपी का लाभ लेने का आरोप लगाते हुए किसानों को सीधे एमएसपी का लाभ दिलवाने और बिचौलियों पर कार्रवाई करने की मांग उठाई।पंचायत को संबोधित करते हुए प्रमुख राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहम्मद हनीफ वारसी ने कहा कि एमएसपी का लाभ किसानों को नहीं मिल पा रहा है। बिचौलिये ही एमएसपी का लाभ उठा रहे हैं। देश में आये दिन बढ़ रही महंगाई को देखते हुए प्रदेश सरकार को गन्ने का दाम 500 रुपए प्रति कुंतल करना चाहिए। किसानों का जीवन स्तर उठाना भी सरकार की ही जिम्मेदारी है।कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप जी के नेतृत्व में 26 से 28 सितंबर तक तीन दिवसीय महापंचायत चिंतन शिविर मथुरा में संपन्न होने जा रहा है । सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी ट्रेन द्वारा 25 सितंबर की शाम को रवाना होंगे । महापंचायत में किसानों समस्याओं को लेकर चर्चा की जाएगी। पंचायत में पूर्व प्रधान हाजी आले हसन, मुराद खान, महावीर सागर, रोशन लाल सागर, लोकेश पांडे, मुकेश श्रीवास्तव, महेंद्र सागर, हबीब वारसी, सफदर अली, जाहिद अली, मोहम्मद अली, जाकिर वारसी, हाजी शराफतअली, नन्हे, देवीचंद आदि मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button