रामपुर

Rampur News: किसानों ने स्कूल में बंद कर दिए छुट्टा पशु

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर

Updated Fri, 08 Dec 2023 01:10 AM IST

धमोरा। शहजादनगर थाना क्षेत्र के बबूरा गांव के परेशान ग्रामीणों ने बुधवार देर रात दर्जनों छुट्टा गोवंशीय पशुओं को पकड़कर गांव के उच्च प्राथमिक स्कूल परिसर में बंद कर दिया। सुबह स्कूल पहुंचे अध्यापकों ने इसकी जानकारी शिक्षा विभाग और पुलिस को दी। मौके पर अधिकारी पहुंचे तो ग्रामीणों की नोकझोंक हुई। बाद में छुट्टा पशुओं को स्कूल से बाहर निकलवाया गया।

जिले में छुट्टा पशु लगातार घूम रहे हैं। अफसरों की सुस्ती की वजह से छुट्टा पशु लगातार घूम रहे हैं। बुधवार देर रात को छुट्टा पशुओं की समस्या से परेशान बबूरा गांव के ग्रामीणों ने दर्जनों भर से अधिक छुट्टा पशुओं को घेरकर गांव के उच्च प्राथमिक स्कूल के अंदर कर दिया। सुबह सूचना पर पहुंचे शिक्षकों ने स्कूल में छुट्टा पशु देखे तो मामले की जानकारी खंड शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार को दी। सूचना के बाद खंड शिक्षाधिकारी के साथ ही पशु चिकित्सक और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, जिसके बाद गांव अफसरों की ग्रामीणों से नोकझोंक भी हुई। किसी तरह अफसरों ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जानवरों को ट्रैक्टर-ट्रॉली के द्वारा एक गोशाला के लिए भिजवाया जिसके बाद ग्रामीण शान्त हुए। शहजादनगर थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया ग्रामीणों का आरोप था कि छुट्टा पशु फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। उनको पकड़कर स्कूल में बंद करने की सूचना मिली थी। जिसके बाद पशुओं को गोशाला भिजवा दिया है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button