Rampur News: बराती और ग्रामीणों में जमकर मारपीट, कई घायल
पटवाई। थाना क्षेत्र के ग्राम कनोवी में सोमवार को गांव निवासी वेदप्रकाश की बरात आई हुई थी। बरात मूंढापांडे थाना क्षेत्र के नवाबपुरा गांव से आई हुई थी। बरात चढ़ने के बाद करीब 4 बजे बारातियों और गांव के लोगों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। जिसके बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। दोनों पक्ष के कुछ लोग घायल भी हो गए है। जानकारी से पता चला है कि गांव प्रधान के भाई और दूल्हे पक्ष के कुछ लोगों मैं कहा सुनी हो गई थी। जिसके बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई है। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को काबू मैं किया। पुलिस ने मारपीट कर रहे कुछ लोगों को थाने ले आई है। पटवाई थाना प्रभारी हरेंद्र कुमार ने बताया कि लड़ाई कर रहे कुछ लोगों को थाने ले आए हैं जांच चल रही है जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।संवाद