Rampur News: झोलाछाप अस्पताल संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
शाहबाद (रामपुर)।
सात अगस्त को झोलाछाप अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत हो गई थी। झोलाछाप अस्पताल को स्वास्थ्य विभाग ने सील कर दिया था। अब झोलाछाप अस्पताल संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
बीती छह अगस्त को शाहबाद के ईसाखेड़ा गांव निवासी मुकेश की पत्नी भागवती (25) को प्रसव की पीड़ा हुई थी। प्रसव की पीड़ा होने पर पति समेत कई लोगों जे गर्भवती महिला को शाहबाद के तहसील रोड स्थित एजे मैक्स अस्पताल में भर्ती करा दिया था। चिकित्सकों की लापरवाही के कारण गर्भवती महिला की प्रसव के बाद मौत हो गई थी। कुछ देर बाद नवजात बच्चे की भी मौत हो गई थी। परिवार में दो मौत हो जाने के कारण आक्रोशित परिवार के लोग जच्चा-बच्चा का शव लेकर शाहबाद के एजे मैक्स अस्पताल पर पहुंचे थे और नर्सिंग होम के आगे शव को रखकर जमकर हंगामा किया था। घटना की सूचना के बाद झोलाछाप डॉक्टरों के नोडल अधिकारी एवं एसीएमओ डॉ केके चहल एजे मैक्स अस्पताल पर पहुंचे थे। उस दौरान डॉक्टर केके चहल ने झोलाछाप अस्पताल को सील कर दिया था। इस मामले में डॉक्टर केके चहल ने झोलाछाप अस्पताल के संचालक डॉक्टर जुनैद निवासी शादी की मढ़ेया के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया गया है कि एजे मैक्स हॉस्पिटल स्वास्थ्य विभाग के अभिलेखों में पंजीकृत तक नहीं था।