रामपुर

Rampur News: डेंगू को रोकने में स्वास्थ्य विभाग नाकाम, चार मरीज और मिले

Connect News 24

रामपुर। डेंगू की रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से नाकाम साबित हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग डेंगू को रोकने के लिए मौसम पर निर्भर है। विभाग के मुताबिक 15 नवंबर के बाद से डेंगू का असर कम होने लगता है। हालांकि डेंगू के मरीज फिर भी सामने आ रहे हैं। बृहस्पतिवार को चार लोगों की रिपोर्ट में डेंगू की पुष्टि हुई है। जिले में 789 लोग डेंगू से पीड़ित हो चुके हैं।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जुलाई से शुरू होने वाला डेमू का मौसम में ठंडक आते ही 15 नवंबर तक पूरी तरह से खत्म हो जाता है, लेकिन इस बार 15 नवंबर के बाद भी डेंगू के मरीज सामने आ रहे हैं। बृहस्पतिवार को शहरी क्षेत्र में दो और सैदनगर ब्लॉक में दो लोग डेंगू के रोगी मिले हैं। इससे पहले बुधवार को डेंगू के सात रोगी मिले थे।

दूसरी ओर जिला अस्पताल में बुखार के मरीजों की संख्या कम नहीं हो रही है बृहस्पतिवार को ओपीडी में 1000 से अधिक लोगों ने पंजीकरण कराया जिसमें ढाई सौ के करीब बुखार के रोगी चिन्हित हुए। जनरल फिजिशियन डॉ. डीके वर्मा ने बताया कि डेंगू के रोगी अभी भी सामने आ रहे हैं। मौसम में बदलाव होने से बुखार भी लोगों को जकड़ रहा है। इसलिए ठंड का एहसास होने पर गर्म कपड़े जरूर पहनें। खानपान पर विशेष ध्यान रखें।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button