रामपुर

Rampur News: घर में खुले सेप्टिक टैंक में गिरकर मासूम की मौत

Connect News 24

रामपुर। अजीमनगर थाना क्षेत्र के खेमपुर गांव में घर के आंगन में खुले सेप्टिक टैंक में गिरकर गुड्डू (2) की मौत हो गई। घटना के एक घंटे बाद जब बच्चा नहीं दिखा तो परिजनों ने तलाश शुरू की। तब उसका शव टैंक में उतराता मिला। शव को देखकर माता-पिता बेसुध हो गए। बृहस्पतिवार को शव दफन कर दिया गया। गांव निवासी रिजवान ने बुधवार को सफाई के लिए घर के आंगन में बने सेप्टिक टैंक को खुलवाया था। सफाई के बाद टैंक का ढक्कन खुला छोड़ दिया। शाम करीब सात बजे रिजवान का दो साल का बेटा गुड्डू आंगन में खेल रहा था। परिजन अपने काम में लगे थे। खेलते-खेलते वह टैंक में गिर गया।

करीब आठ बजे जब रिजवान की पत्नी अफसाना ने गुड्डू को आंगन में न देखकर तलाश शुरू की तो वह टैंक में पड़ा मिला। उसे तुरंत बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बेटे का शव देख अफसाना बेसुध हो गईं। बृहस्पतिवार सुबह गुड्डू के शव को दफन कर दिया गया। रिजवान मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करते हैं।

10 दिन पहले ही हुई थी बेटीखेमपुर गांव निवासी रिजवान की शादी अफसाना से चार साल पहले ही हुई थी। दो साल पहले अफसाना ने बेटे गुड्डू का जन्म दिया था। गुड्डू माता-पिता का लाडला था। अफसाना ने 10 दिन पहले बेटी को जन्म दिया था। इससे परिवार में खुशी का माहौल था। बेटे की मौत के बाद से अफसाना के आंसू थम नहीं रहे हैं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button