रामपुर

Rampur News: हाईटेंशन बिजली का तार टूटकर गिरा, बाल-बाल बचा परिवार

Connect News 24

स्वार। क्षेत्र के मधुपुरा गांव में सोमवार की सुबह आबादी के ऊपर से गुजर रही 11 हजार क्षमता की हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरने से किसान के पंपिंगसेट के मोटर जल गई।घटना के समय परिवार के लोग एक जगह बैठकर चाय-नाश्ता कर रहे थे अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

रामपुर मार्ग स्थित कोतवाली क्षेत्र के मधुपुरी गांव के ऊपर से हाईटेंशन विद्युत लाइन गुजर रही है। सोमवार की सुबह लगभग सात बजे केवल सिंह का परिवार जाग गया था। परिवार के लोग चाय-नाश्ता कर रहे थे कि इसी दौरान घर के आंगन के ऊपर से गुजर रही 11 हजार क्षमता की हाईटेंशन लाइन का एक तार टूटकर गिर गया। घर के आंगन में एक ओर पंपिंगसेट का मोटर था। जब तार उसके ऊपर गिरा तो जबरदस्त चिनगारी निकली और पंपिंगसेट जलकर काला पड़ गया। हादसे से परिवार के लोग सहम गए। उन्होंने पास में रहने वाले ग्राम प्रधान डॉ. प्रेमपाल को हादसे की जानकारी दी।

ग्राम प्रधान तत्काल मौके पर पहुंचे और विद्युत विभाग को कॉल कर आपूर्ति बंद कराई। ग्रामीणों का कहना है कि हादसे के समय केवल सिंह का परिवार अगर चाय-नाश्ते के लिए एक साथ नहीं बैठा होता तो बड़ा हादसा हो सकता था। उसके परिवार में पत्नी, बेटे और बहुओं सहित पौत्र-पौत्रियां समेत कई सदस्य हैं। सूचना के बाद विद्युत लाइनमैन गांव पहुंचे और शट डाउन लेकर टूटे पड़े तार को दुरुस्त किया। इस बीच ग्रामीणों में हाईटेंशन लाइन के चलते खौफ का माहौल बराबर बना हुआ है।

लगभग तीन दशक पुरानी लाइन के बनने के दौरान ही ग्रामीणों ने इसका विरोध किया था जिसे तब दरकिनार कर दिया गया। इसके बाद गांव के लोग मौत के साए में जीने को मजबूर हैं। इस दौरान अब तक करंट की चपेट में आकर चार लोगों की मौत हो चुकी है और कई लोग गंभीर रूप से झुलस चुके हैं। इसके अलावा कई पशु भी करंट की चपेट में आकर मर चुके हैं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button