रामपुर

Rampur News: रहने के लिए निरोग, सैकड़ों लोगों ने एक साथ किया योग

Connect News 24

रामपुर। नौवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अमर उजाला फाउंडेशन और मदद एक आस, इनिशिएटिव मानस फाउंडेशन के तत्वावधान में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में योग शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान सैकड़ों महिला-पुरुष और बच्चों ने योग कर स्वस्थ भारत का संकल्प लिया।

नगर विधायक आकाश सक्सेना ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर योग शिविर का शुभारंभ किया। योग गुरु अंजली गुप्ता ने ओम शंखनाद के साथ योग कराया और दैनिक जीवन में योग का महत्व बताया। हरपाल और विकास ने योग और प्रणायाम के विभिन्न आयामों पर चर्चा करते हुए स्वस्थ शरीर और स्वस्थ देश और समाज के लिए योग पर बल दिया।

कहा कि योग और प्रणायाम से हम अपने शरीर को स्वस्थ रख सकते हैं। स्वस्थ शरीर से ही स्वस्थ समाज और फिर स्वस्थ और सशक्त देश का निर्माण हो सकता है। स्कूल प्रबंधक हरिओम गुप्ता, प्रधानाचार्य वीरपाल यादव, औषधि निरीक्षक मुकेश कुमार, मदद एक आस के अध्यक्ष जिला विशाल अग्रवाल, मानस फाउंडेशन के सचिव पंकज रस्तोगी, भारत विकास परिषद के संरक्षक माधव गुप्ता, डाॅक्टर गुंजन आदि मौजूद रहे। मानस परिवार के अध्यक्ष सजल अग्रवाल ने कहा कि हम जब योग करते हैं तो हमारे साधकों, संतो और भारतीय संस्कृति की याद आती है। भारत के कण-कण में योग साधना का स्वर युगों-युगों से गूंज रहा है। योग महोत्सव में आए सभी लोगों को तुलसी के पौधे वितरित किए गए।

इस मौके पर हरीश अग्रवाल, मुदित अग्रवाल, प्रतीक शर्मा, गौरव अग्रवाल, शालिनी रस्तोगी, राशि सक्सेना, रीना यादव, रेखा राजपूत, पुलकित अग्रवाल, घनश्याम चावला, अंकुर अग्रवाल, प्रवीण कुमार भांडा, अमन गर्ग, निखिल अग्रवाल, मयंक शर्मा, प्रांजल अग्रवाल, देवांश अग्रवाल, अधिवक्ता आशीष कमठानिया, बबीता सिघल, मुस्कान, संचित कपूर, दीपक शर्मा, पूनम सैनी, मोहित अग्रवाल, नरेश रस्तोगी, अनुज रस्तोगी, पुष्कर, मोहिता अग्रवाल, अक्षत अग्रवाल, वेदप्रकाश, रिचा, रोहित जिंदल, शिप्रा अग्रवाल आदि लोग मौजूद रहे।

उधर, रोशन बाग में चेतना संस्था के साथ अमर उजाला फाउंडेशन के योग शिविर में संस्था के प्रशिक्षक सतीश चंद्र भाटिया, सहयोगी नरेंद्र यादव एडवोकेट और मंजू वर्मा ने योगाभ्यास कराया। महिला जागृति मंच की अध्यक्ष पुष्पा गुप्ता ने योग के महत्व के बारे में विस्तार से बताया। सामूहिक हंसी के पश्चात स्वाती अग्रवाल, प्रिंसी शर्मा, नियति अग्रवाल द्वारा राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। लक्ष्मीनारायण गुप्ता, रमेश अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, पवन उप्पल, कौशल्यानन्दन रस्तोगी, अनिल वर्मा, महेन्द्र सिंह, जितेन्द्र चौहान, महेश जुनेजा, कमल सक्सेना, सूनेपाल यादव, नरेंद्र सिंह एड., राजेश एडवोकेट, राजीव अग्रवाल, भूप किशोर गंगवार, चन्द्रकेश यादव, राधेश्याम दीक्षित समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button