बरेली
अमेठी के युवक ने की आत्महत्या: बरेली में चलती ट्रेन से नदी में कूदा हंसराज, पुलिस ने निकलवाया शव

मृतक का फाइल फोटो
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली में एक युवक ने चलती ट्रेन से नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। बृहस्पतिवार सुबह उसका शव शहर से करीब 10 किमी दूर नकटिया नदी में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को निकलवाया। शिनाख्त के बाद उसके परिजनों को सूचना दे दी गई है।
कैंट थाना पुलिस को स्टेशन मास्टर कैंट रेलवे स्टेशन ने बृहस्पतिवार सुबह सूचना दी कि युवक का शव नकटिया नदी और रेलवे लाइन के बीच पड़ा है। पुलिस ने मौके पर निरीक्षण किया तो शव नदी के किनारे पानी में मिला। उसकी जेब से आधार कार्ड मिला, जिसमें उसका नाम हंसराज निवासी आशापुर गढ़ी थाना मोहनगंज जिला अमेठी लिखा था।



