रामपुर

Rampur News: पानी आपूर्ति में बाधा बन रही बिजली कटौती

Connect News 24

रामपुर। भीषण गर्मी के चलते बिजली के साथ अब पानी का संकट भी गहरा गया है। मांग बढ़ने के कारण शहर के कई मोहल्लों में पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। वहीं कई मोहल्लों में गंदा पानी तो कहीं सप्लाई काफी धीमी होने की समस्या है। सुबह के समय होने वाली घंटों की बिजली कटौती भी पानी की समस्या को और गंभीर बना रही है। सुबह पांच बजे से 11 बजे तक पानी की सप्लाई होती है, इस दौरान घंटों बिजली कटौती से आपूर्ति बाधित हो जाती है।

रामपुर नगर पालिका क्षेत्र में मौजूदा समय में 37 हजार पानी के कनेक्शन हैं। यहां पानी के 26 टैंक हैं, जिनसे 67 प्वाइंटों से पानी की सप्लाई घरों तकह होती है। भीषण गर्मी के चलते इन दिनों 78 एमएलडी (मिलियन लीटर प्रतिदिन) पानी की आवश्यकता है, लेकिन अधिकतम 65 एमएलडी पानी की आपूर्ति हो पा रही है। कई प्वाइंटों पर गड़बड़ी के चलते अधिकांश मोहल्लों पानी सप्लाई में बाधा आ रही है।

पुराने आवास विकास क्षेत्र में पानी गंदा आने के साथ ही धीमी गति से भी आ रहा है। शिकायत के बाद भी इस समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। गर्मी बढ़ने के चलते लोगों को परेशानी हो रही है। यहां प्वाइंट का वाल्व भी बदला गया लेकिन, फिर भी समस्या जस की तस है। बुधवार को नसरुल्ला खां की बाजार में भी पानी की सप्लाई नहीं हुई। यहां पर लोगों ने ऐसे लोगों से पानी लेकर काम चलाया जिनके सबमर्सिबल आदि लगे हैं। वहीं घेर मियां खां मोहल्ले में भी पानी सप्लाई बंद पड़ी है। बताया जा रहा है कि यहां पर किसी प्वाइंट का वाल्व खराब हो गया है।

मोहल्ला ताशका मझरा में 1500 से 1600 की आबादी रहती है। यहां की पाइप लाइन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। शिकायत के बाद भी नगर पालिका पाइप लाइन की मरम्मत पर ध्यान नहीं दे रही है। इसके चलते दो दिन से यहां पानी नहीं आ रहा है। लोगों को पानी के लिए इधर-उधर दौड़ लगानी पड़ रही है। इस मोहल्ले को अमृत योजना से जोड़कर यहां पर नई पाइपलाइन बिछाने का काम होना है, लेकिन अभी तक शुरुआत भी नहीं हो सकी है।

क्या कहते हैं लोग :-

– ताशका में पानी की समस्या हमेशा बनी रहती है। यहां पर कुछ लोग निजी संसाधनों से काम चलाते हैं। पाइपलाइन नगर पालिका अभी तक नहीं डलवा पाई है। यहां सिर्फ पाइपलाइन डालने का आश्वासन दिया जा रहा है।

-मोहित

– नसरुल्ला खां की बाजार में बुधवार को पानी नहीं आया। यहां पर टंकियों में सुबह हल्का पानी आ रहा था, लेकिन वह भी बंद हो गया है। पानी की दिक्कत हमेशा ही हो जाती है। ऐसा तब है जब गर्मी पड़ रही है।

-अमित

हमारे मोहल्ला घेर मियां खां में पानी की परेशानी है। सप्लाई के पानी पर ही आश्रित हैं, लेकिन यहां पर पानी नहीं आ रहा है। सुबह टंकी पांच बजे से आती है, लेकिन आज खोलने पर पानी नहीं आया। पड़ोसी से पानी मांगकर काम चलाया।

-आरिश

वर्जन :
यदि कहीं पर पानी की समस्या है तो सीधे मुझसे शिकायत कर सकते हैं। समस्या का निराकरण तुरंत कराया जाएगा। जिन क्षेत्रों में नियमित समस्या सामने आ रही हैं। वहां जल्द ही समाधान कराया जाएगा।

-सना खानम, अध्यक्ष, नगर पालिका रामपुर।

सुबह पांच घंटे गायब रही बिजली

बिजली कटौती से लोग बेहाल हैं। बुधवार सुबह पांच बजे गुल ही बिली 10 बजे के बाद बहाल हो सकी। इस दौरान शाहबाद गेट, ज्वालानगर और पहाड़ी गेट के लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। बिजली कटौती होने के चलते लोगों को पानी की आपूर्ति भी नहीं हो सकी। इससे नौकरीपेशा लोगों को अधिक परेशानी हुई।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button