रामपुर

Rampur News: रालोद कार्यकर्ताओं ने की बकाया गन्ना भुगतान की मांग

Connect News 24

रामपुर। राष्ट्रीय लोक दल के जिला अध्यक्ष शाहिद हुसैन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि किसानों का संपूर्ण बकाया गन्ना भुगतान मय ब्याज के अविलंब दिलाया जाए। ग्रामीण क्षेत्र में विद्युत वोल्टेज कम आने के कारण नलकूप एवं घरों में काम आने वाले उपकरण नहीं चल पा रहे हैं। विद्युत वितरण व्यवस्था को एवं विद्युत वोल्टेज बढ़ाकर दुरुस्त किया जाए। समस्त अतिभारी ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि कराए जाने की मांग की गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी विद्युत वितरण की कटौती बंद कर 24 घंटे विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की गई। प्रदेश के किसानों को कृषि सिंचाई हेतु बिजली फ्री दी जाएगी कहा गया था। लेकिन फ्री बिजली न देकर किसानों पर असहनीय मार पड़ रही है। किसानों के लिए की गई घोषणा को लागू करने की मांग की गई। मांग करने वालों में जिला उपाध्यक्ष शफीक अहमद, अफजल, मोहम्मद उस्मान, बबलू, शहाब, रुबीना, रजिया, सलमा आदि रहे।संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button