रामपुर

Rampur News: नरपत नगर में सफाई कर्मी से अभद्रता पर भड़के कर्मचारी, प्रदर्शन

Connect News 24

स्वार। नगर पंचायत नरपतनगर दूंदावाला में जोनू नामक सफाई कर्मी शनिवार सुबह नगर में सफाई कार्य कर रहा था। इस दौरान कुछ लोगों ने सफाई को लेकर शिकायत की। इस बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई।

सफाई कर्मी का आरोप है कि उसे जाति सूचक शब्दों से अपमानित किया और मारपीट की गई। सफाई कर्मी ने अपने साथ हुई कथित मारपीट की घटना से साथियों को अवगत कराया तो उनमें भी रोष हो गया। इसके बाद वह कार्य अधूरा छोड़ कर स्वार पहुंच गए। सफाई कर्मचारियों ने उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री दीप सिंह राही को जानकारी दी जिसके चलते उनके नेतृत्व में आरोपियों के खिलाफ प्रदर्शन किया और कोतवाली स्वार में दी तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की।

उधर, प्रकरण की जानकारी नगर पंचायत अध्यक्ष खालिद अली को मिली तो उन्होंने सफाई कर्मियों से वार्ता कर मामले का पटाक्षेप करा दिया। कहा कि वह आरोपियों के खिलाफ अपने स्तर से कार्रवाई करेंगे। इसके चलते सफाई कर्मचारी कार्य पर लौट आए। इस दौरान पर राजू वाल्मीकि, अजय कुमार, विकास, संजीव, प्रदीप वाल्मीकि, विनोद, सचिन, आशीष, संजय, बंटी, इमरान, सोनू, मोनू और अमित आदि रहे। इस बीच नगर पंचायत अध्यक्ष खालिद अली का कहना है कि आपसी गलत फहमी के कारण कहासुनी हो गई थी। दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया गया है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button