रामपुर

Rampur News: निर्विरोध चुने गए जिला योजना समिति के छह सदस्य

Connect News 24

रामपुर। जिला योजना समिति के लिए भारतीय जनता पार्टी के सभी छह प्रत्याशियों को निर्विरोध चुन लिया गया। जिला योजना समिति के सदस्यों के लिए चुनाव हेतु 17 जून को नामांकन किया गया था।

21 जून को नाम वापसी थी। भाजपा के सभी छह प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित घोषित हुए है। जिसमें नगर पंचायत मसवासी से जितेंद्र चंद्रा, बिलासपुर नगर पालिका से कुशल गर्ग, मिलक नगर पालिका से गोपेश्वर कुमार, रामपुर नगर पालिका से श्वेता शर्मा, टांडा नगरपालिका से जलीस अहमद और सैफनी नगर पंचायत से कुमारी अंजली चौधरी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित हुए है। जिनको डीएम रामपुर द्वारा नवनिर्वाचित जिला योजना समिति के सभी सदस्यों को प्रमाण पत्र सौंपा गया। कार्यक्रम में अपर जिला अधिकारी लालता प्रसाद शाक्य, अनिल कुमार, नगर पालिका अध्यक्ष बिलासपुर चित्रक मित्तल, नगर पंचायत मसवासी अध्यक्ष दिनेश गोयल, आशीष गुप्ता, मकसूद लाला, अवधेश शर्मा, प्रदीप गुप्ता, जगपाल सिंह यादव आदि मौजूद रहे।संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button