रामपुर

Rampur News: बैकफुट पर आया सिंचाई विभाग, आश्वासन के बाद किसानों का धरना खत्म

Connect News 24

रामपुर। भाकियू का आंदोलन गर्माने पर सिंचाई विभाग के अधिकारी बैकफुट पर आ गए। उन्होंने किसानों की मांगे मान ली हैं। नगर मजिस्ट्रेट के आश्वासन पर किसानों ने बेमियादी धरना समाप्त कर दियाा। अधिकारी अब किसानों को साथ लेकर बंद और अवैध कब्जे वाली नहरों का मौका मुआयना करेंगे।

भाकियू ने नहरों पर अवैध कब्जे, नहर की सफाई और बाढ़ सुरक्षा कार्यों में धांधली समेत कई मांगों लेकर सिंचाई विभाग के दफ्तर में बेमियादी धरना शुरू कर दिया था। शुक्रवार को धरने का पांचवा दिन था। धरने पर बैठे किसान बीमार होने लगे थे। हालत बिगड़ने पर दो किसानों को जिला अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। यह मामला राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के पास भी पहुंच गया। राष्ट्रीय प्रवक्ता की हरी झंडी मिलने के प्रदेश महासचिव हसीब अहमद ने आंदोलन और तेज करने का ऐलान कर दिया। लिहाजा, अधिकारियों में खलबली मच गई।

शुक्रवार को नगर मजिस्ट्रेट धरने स्थल पर पहुंचे। अधिशासी अभियंता को भी बुला लिया। दोनों अधिकारियों ने प्रदेश महासचिव की सीडीओ से भी फोन पर बात कराई। नगर मजिस्ट्रेट और अधिशासी अभियंता ने किसानों ने वार्ता की। नगर मजिस्ट्रेट के आश्वासन पर किसानों ने धरना समाप्त कर दिया। इस मौके पर हसीब अहमद, सैदनगर ब्लाकाध्यक्ष चौधरी राजपाल सिंह, सुभाष चंद्र शर्मा, मोहम्मद यामीन खां, हाफिज अय्यूब, चौधरी अजीत सिंह, मोहम्मद मुस्तकीम, जजवीर सिंह, नल सिंह यादव, जुबैद आलम, साबिर भाई, छिद्दा नेता, सुरेश, खलील अहमद, रियासत अली भी मौजूद रहे।

सिटी मजिस्ट्रेट सत्यम मिश्रा ने बताया कि बिंदुवार किसानों की समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। शनिवार से सिंचाई विभाग के अधिकारी किसानों को साथ लेकर मौका मुआयना कर बंद नहरें और नाले खुदवार कब्जा मुक्त कराए जाएंगे। बाकी मांगों का भी शीघ्र निस्तारण कराया जाएगा।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button