रामपुर

Rampur News: अब्दुल्ला के पक्ष में जावेद खां और हरज्ञान सिंह ने दर्ज कराए बयान

Connect News 24

रामपुर। सपा के पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाणपत्र होने के आरोप में दर्ज मुकदमे में शनिवार को जावेद खां और हरज्ञान सिंह यादव ने उनके बचाव में बयान दर्ज कराए। अभियोजन अधिकारी ने गवाहों से जिरह की। उनकी गवाही पूरी हो गई है। अब इस मामले की अगली सुनवाई 09 मई को होगी।

भाजपा विधायक आकाश सक्सेना ने अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाणपत्रों के मामले में गंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मुकदमे में सपा नेता आजम खां और उनकी पत्नी डॉ. तजीन फात्मा भी आरोपी हैं। पुलिस इस प्रकरण में तीनों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। इस मामले में आजम खां, डॉ. फात्मा और अब्दुल्ला जमानत पर चल रहे हैं। मुकदमे की सुनवाई एमपी-एमएलए कोर्ट (मजिस्ट्रेट ट्रायल) में चल रही है। शनिवार को इस प्रकरण की कोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान जावेद खां और हरज्ञान सिंह यादव ने अपने बयान दर्ज कराए। वादी के अधिवक्ता संदीप सक्सेना ने बताया कि दोनों गवाहों की गवाही पूरी हो गई है। अब इस मामले की अगली सुनवाई 09 मई को होगी। सुनवाई के दौरान सपा के पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम कोर्ट में मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button