रामपुर

Rampur News: कांशीराम काॅलोनी में पुलिस बल के साथ आवासों की जांच शुरू

Connect News 24

रामपुर। कांशीराम कालोनी में अवैध तरीके से रह रहे लोगों पर प्रशासन ने शिकंजा कस दिया है। डीएम के आदेश पर प्रशासन की ओर से बुधवार से सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान 1272 आवासों की जांच अफसरों ने पुलिस बल के साथ मिलकर की। इस दौरान तमाम आवासों पर ताले लटके मिले जबकि कई लोग मकान के कागजात भी नहीं दिखा सके। इन सभी को चेतावनी जारी की गई है।

शहर में दो कांशीराम कालोनी है। एक पहाड़ी गेट पर तो दूसरी नादरबाग की मंडैया में। दोनों ही कालोनियों में करीब डेढ़ हजार से ज्यादा आवास हैं। दोनों कालोनियों में तमाम लोग अवैध तरीके से रह रहे हैं। इसको लेकर पालिका के साथ ही प्रशासन के पास तमाम शिकायतें पहुंच रही हैं। तमाम लोगों ने आवासों पर अवैध तरीके से कब्जा करते हुए उनको किराए तक पर उठा दिया है। इस तरह की शिकायतें लगातार मिलने के बाद डीएम रविंद्र कुमार मांदड़ ने नगर मजिस्ट्रेट सत्यम मिश्रा, एसडीएम सदर जगमोहन गुप्ता व डिप्टी कलेक्टर हिमांशु उपाध्याय के नेतृत्व में राजस्व कर्मियों की तीन कमेटियों का गठन किया है। तीनो कमेटियों ने अपने स्तर से जांच शुरू कर दी है। बुधवार को अफसरों की टीम पुलिस बल व राजस्व विभाग की टीम के साथ पहाड़ी गेट स्थित कांशीराम कालोनी में पहुंचे,जहां अफसरों की निगरानी में टीम ने पात्र व आपात्र लोगों की जांच शुरू कराई। इस दौरान यहां रहने वाले लोगों में खलबली मच गई। टीम ने यहां दिन भर जांच की। जांच के दौरान कई आवासों पर ताले लगे हुए मिले हैं। इसके अलावा कई लोग यहां से खिसक लिए। दिन भर चली जांच प्रक्रिया के दौरान यहां स्थित 1272 आवासों की जांच कराई गई। जांच के दौरान कालोनी में अफरातफरी मची रही।

डीएम के आदेश के बाद जांच कमेटी ने कांशीराम कालोनी में पात्र व अपात्र लोगों की जांच के आदेश दिए हैं। इनकी जांच शुरू कर दी गई है। अवैध तरीके से रहने वाले लोगों को बाहर किया जाएगा। जांच का काम अभी जारी रहेगा।

जगमोहन गुप्ता

एसडीएम सदर

जांच के दौरान अफसरों से लोगों की नोंकझोंक

रामपुर। कांशीराम कालोनी में जांच के दौरान पहुंची टीम के साथ अफसरों की स्थानीय लोगों से नोंकझोंक भी हुई। लोगं का कहना था कि वह पूरी तरह पात्र हैं,जबकि वह कागजात नहीं दिखा पा रहे थे। यहां के लोगों ने आरोप लगाया कि उनका उत्पीड़न किया जा रहा है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button