रामपुर

Rampur News: खजुरिया के ट्रक चालक की पटना में संदिग्ध हालात में मौत

Connect News 24

रामपुर। खजुरिया थाना क्षेत्र के गांव मंसूरपुर निवासी ट्रक चालक बब्लू खान (30) की बिहार के पटना शहर के जंगल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव बुधवार को पटना के जंगल में मिला है। बब्लू ट्रक हाईवे किनारे खड़ा करके लघुशंका करने जंगल में गए थे। परिवार के लोग शव लेने के लिए पटना को रवाना हो गए हैं।

खजुरिया थाना क्षेत्र के गांव मंसूरपुर निवासी बबलू खान पुत्र सिकंदर खान रुद्रपुर की एक कंपनी में ट्रक चलाने का कार्य करते थे। बब्लू का छोटा भाई शावेज भी ट्रक पर हेल्पर के रूप में गया हुआ था। परिजनों के अनुसार वह दो सप्ताह पूर्व ट्रक में माल भरकर हरिद्वार गए थे। इसके बाद हरिद्वार से माल लेकर हैदराबाद के लिए रवाना हुए थे। बाद में हैदराबाद से माल लेकर पटना गए थे। परिजनों के अनुसार ट्रक पर बब्लू का छोटा भाई शावेज भी हेल्पर के रूप में मौजूद था।

शावेज ने परिजनों को बताया कि बब्लू मंगलवार शाम हाईवे किनारे गाड़ी खड़ी करके लघुशंका करने जंगल की ओर चले गए थे। इसके बाद वह नहीं लौटे तो शावेज ने उसे काफी तलाश किया। बुधवार की दोपहर शावेज को जंगल में बब्लू की चप्पलें मिलीं और कुछ दूर पर शव पड़ा था। सूचना पर पटना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। शावेज ने मामले की सूचना परिवार के लोगों को दी। सूचना पाकर बुधवार की रात में ही परिवार के लोग शव लेने के लिए पटना को रवाना हो गए हैं। बब्लू की मौत से उनके घर के लोग बेहद परेशान हैं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button