रामपुर

Rampur News: पांच लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट

Connect News 24

रामपुर। मिलकखानम क्षेत्र के महुनागर गांव में आठ माह पहले मेढ़ के विवाद को लेकर हुए झगड़े में एक ही परिवार के पांच लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज हुई है। यह रिपोर्ट न्यायालय के आदेश पर दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

थाना क्षेत्र के महुनागर गांव निवासी अनवारुल हक और रफीक खां के बीच मेढ़ का विवाद काफी समय से चल रहा है। इसके चलते इनके बीच रंजिश चली आ रही है। अनवारुल हक का आरोप है कि 12 अप्रैल को खेत की मेढ़ पर रफीक खां और उनके बेटों ने यूकेलिप्टिस के पेड लगा दिये। मना करने पर उसके उसे और उसके बेटे मुदस्सिर ने रोका तो गालियां व जान से मारने की धमकी देते हुए जान से मारने की नीयत से फायर झोक दिया जिसमें वह बाल-बाल बचे। इस घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी गई लेकिन दर्ज नहीं की गई। बाद में उच्च अधिकारियों से भी गुहार लगाई इसके बाद भी रिपोर्ट नहीं लिखी गई।

पीड़ित द्वारा न्यायालय में 156 तीन के तहत प्रार्थना पत्र दिया गया जिसके चलते न्यायालय ने रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश जारी किया। पुलिस ने रफीक खां और उनके बेटों सहित पांच लोगों के खिलाफ मारपीट, गालीगलौज और जानलेवा हमले की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button