रामपुर

Rampur News: ट्रक की चपेट में आने पर मां-बेटे ने पानी भरी खाई कूदकर बचाई जान

Connect News 24

रामपुर। रामपुर-बाजपुर मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक से बचने को बाइक सवार मां-बेटे ने पानी भरी खाई में कूदकर जान बचाई। हादसे के बाद राहगीरों ने मां-बेटे को खाई से बाहर निकाला। साथ ही आरोपी ट्रक चालक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। कोतवाली क्षेत्र के गांव जामिनगंज निवासी 25 वर्षीय जोनी पुत्र छत्रपाल शुक्रवार की शाम सात बजे अपनी 55 वर्षीय मां सोमवती को नरपतनगर से दवाई दिलाने जा रहा था। जैसे ही राजकीय कन्या इंटर कॉलेज के पास पहुंचा, बाजपुर दिशा की ओर से आ रहे ते रफ्तार ट्रक ने पिकअप को ओवरटेक किया। चालक ने लापरवाही से ट्रक चलाते देख जोनी ने बचने के लिए बाइक सड़क से नीचे कच्चे मार्ग पर उतार ली, लेकिन चालक की लापरवाही के चलते बाइक ट्रक की चपेट में आ गई। जिस पर मां-बेटे ने बचने के लिए पानी से भरी खाई में छलांग लगा, वरना हादसे का शिकार हो जाते। ट्रक की चपेट में आने से बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद राहगीरों ने आरोपी चालक को पकड़ने के बाद मां-बेटे को खाई से निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button