रामपुर

Rampur News: भाकियू नेता पर मुकदमा दर्ज होने पर भड़के कार्यकर्ता, प्रदर्शन

Connect News 24

रामपुर। भाकियू टिकैत के प्रदेश महासचिव हसीब अहमद पर मुकदमा दर्ज होने के विरोध में कार्यकर्ता भड़क गए। शुक्रवार को कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करने के बाद डीएम से मुलाकात कर कहा कि माफी मांगने के बाद भी मुकदमा दर्ज कराया गया है। यह किसानों की आवाज दबाने की कोशिश है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में बृहस्पतिवार को भाजपा नेता फसाहत अली खां शानू ने सिविल लाइंस थाने में भाकियू टिकैत के प्रदेश महासचिव हसीब अहमद के खिलाफ रिपोर्ट कराई है। मामले की जानकारी होने पर शुक्रवार को कार्यकर्ता भड़क गए और जिला प्रवक्ता मंजीत सिंह अटवाल के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने डीएम और एसपी से मुलाकात कर मामले से अवगत कराया। किसानों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन भी किया।

जिला प्रवक्ता ने कहा कि माफी मांगने के बाद भी मुकदमा करा दिया गया। मुकदमा दर्ज कराने वाले पर व्यक्ति पर कई मुकदमे चल रहे हैं। कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर नौ अगस्त को कलक्ट्रेट में धरना देकर मुद्दे को उठाया जाएगा। इसके लिए राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत को भी अवगत करा दिया गया है। इस मौके पर चौधरी राजपाल सिंह, सुभाष चंद्र शर्मा, जोगेंद्र सिंह, सुखविंदर सिंह, लखविंदर सिंह, जब्बार, हाफिज अय्यूब, नदीम खां, सुभाष चंंद्रशर्मा, कमरुद्दीन, मुस्तकीम, मंगल सिंह, मुख्तार अहमद आदि मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button