Rampur News: संशोधित—-चार केंद्रों पर आज होगी नीट
रामपुर। रविवार को आयोजित होने वाली नीट(नेशनल इलिजिबिलिटी कम एंट्रेस टेस्ट) के लिए जनपद में चार केंद्र बनाए गए हैं। केंद्रों पर परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा में 2116 परीक्षार्थी शामिल होने जा रहे हैं।
परीक्षा के कोऑर्डिनेटर मनोज पाठक ने बताया कि नीट 2023 के लिए दयावती मोदी एकेडमी, ग्रीनवुड स्कूल, सनवेे स्कूल और सेंटपॉल स्कूल को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इन सभी केंद्रों पर 2116 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। उन्होंने बताया कि मेडिकल प्रवेश परीक्षा की संवेदनशीलता को देखते हुए जिला प्रशासन से व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए हैं। परीक्षा के दिन परीक्षा केंद्र के आसपास धारा 144 लागू रहेगी जिससे कोई भी अनधिकृत व्यक्ति केंद्र के पास न पहुंच सके एवं परीक्षार्थियों को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
परीक्षा केंद्र पर छात्र-छात्राओं को सुबह 11 बजे से प्रवेश दिया जाएगा। 1:30 बजे के बाद किसी भी स्थिति में परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षार्थी अपने प्रवेशपत्र पर दिए समय एवं निर्देशन के अनुसार केंद्र पर उपस्थित होना सुनिश्चित कर लें। परीक्षा केंद्र में अंदर जाने की अनुमति केवल थर्मल स्क्रीनिंग/सुरक्षा जांच एवं बायोमेट्रिक एवं एडमिट कार्ड सत्यापन के उपरांत ही संभव हो पाएगी। परीक्षा दोपहर में 2 बजे से शाम 5.20 बजे तक आयोजित होगी।