Rampur News: चार साल की बच्ची के साथ पड़ोसी ने किया दुष्कर्म
रामपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में चार साल की बालिका के साथ पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म किया। परिजनों के आने के बाद आरोपी रवि (20) भागने के प्रयास में छत से कूद गया, जिसकी वजह से वह जख्मी भी हो गया। आसपास के लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की एक काॅलोनी निवासी महिला ने बताया कि रविवार को दोपहर करीब एक बजे उसकी चार साल की बेटी घर के बाहर सीढ़ियों पर खेल रही थी। इस बीच पड़ोस में रहने वाला रवि पहुंचा और उसने बच्ची के साथ दुष्कम किया। तभी महिला पहुंच गई तो आरोपी ने भागने का प्रयास किया।
भागने के चक्कर में वह छत से कूद गया और घायल हो गया। इस बीच पड़ोसियों ने आरोपी युवक को दबोच लिया और फिर उसे थाने ले गए, जहां उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को उसे जेल भेज दिया गया। वहीं बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया गया।