रामपुर

Rampur News: गोली से नहीं, हादसे में चोट लगने से हुई थी साजिद की मौत

Connect News 24

रामपुर। मुरादाबाद के कुंदरकी थाना क्षेत्र के कर्बला निवासी गोतस्कर साजिद की मौत गोली लगने से नहीं बल्कि गाड़ी पलटने के बाद लगी अंदरूनी चोट से हुई थी। इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ है। पटवाई थाना पुलिस की शनिवार की रात में कार सवार गोतस्करों से उस वक्त मुठभेड़ हो गई थी, जब पुलिस गश्त कर रही थी। गश्त के दौरान ही पुुलिस ने कार सवारों को रोक लिया था। पुलिस को देखकर कार सवारों ने कार को पीछे करते हुए दौड़ा दिया था। पुलिस ने पीछा किया था, जिसके बाद अनियंत्रित होकर कार पलट गई थी। पुलिस का कहना है कि कार पलटने के बाद भी गोतस्करों ने पुलिस पर हमला किया, जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दोनों गोतस्करों के पैरों में गोली लगी थी।

गोली लगने के बाद दोनों घायलों को अस्पताल ले जाया गया था, जहां कुंदरकी निवासी साजिद की मौत हो गई थी। वहीं दूसरी गोतस्कर बबलू का इलाज चल रहा है। पुलिस ने साजिद के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया था। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिल गई है। पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने बताया कि साजिद के पैर में गोली लगी थी, जो आरपार हो गई थी। साजिद घटना के वक्त कार चला रहा था। कार भगाने के प्रयास में वह नियंत्रण खो बैठा और फिर कार पलट गई। कार पलटने की वजह से उसका लीवर फट गया था। इसी वजह से उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मुठभेड़ की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश

पुलिस मुठभेड़ में साजिद की मौत और दूसरे साथी बबलू के घायल होने के मामले की मजिस्ट्रेटी जांच होगी। इसके लिए पुलिस की ओर से प्रशासन से सिफारिश की गई है। एसपी ने बताया कि मजिस्ट्रेटी जांच की सिफारिश की गई है। जल्द ही मामले की मजिस्ट्रेटी जांच शुरू हो जाएगी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button