Rampur News: प्रेमी को देख चलती बाइक से कूद गई नवविवाहिता, साथ जाने की जिद पर अड़ी
पटवाई/शाहबाद। पति के साथ ससुराल जा रही नवविवाहिता प्रेमी को देखकर चलती बाइक से कूद गई। वह प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ गई। नवविवाहिता का हाईवोल्टेज ड्रामा देख कर मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस को देखकर प्रेमी मौके से खिसक गया।
पटवाई थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की शादी 17 अप्रैल को शहजादनगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के साथ हुई थी। शनिवार शाम को नवववाहिता अपने पति के साथ मायके से ससुराल जा जा रही थी। इसी दौरान उसने पटवाई स्थित पंचायत घर के निकट अपने प्रेमी को देख लिया। प्रेमी को देखकर नवविवाहिता चलती बाइक से कूद गई और कूदकर प्रेमी के पास पहुंच गई। नवविवाहिता प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ गई। इस दौरान पति ससुराल चलने की मिन्नत करता रहा। नवविवाहिता ने अपने पति की एक न सुनी और हाई वोल्टेज ड्रामा शुरु कर दिया। नवविवाहिता का हाई वोल्टेज ड्रामा देखकर मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर पटवाई पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देखकर प्रेमी मौका पाकर खिसक गया। लेकिन नवविवाहिता का हाईवोल्टेज ड्रामा लगातार बढ़ता ही जा रहा था। मामले को बिगड़ता देख पुलिस दंपती को पटवाई थाने लेकर पहुंच गई। प्रेमी के साथ जाने की जिद देखकर नवविवाहिता के परिवार वालों को भी बुला लिया गया। लेकिन नवविवाहिता अपने प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी हुई थी। देर रात तक मामले का निस्तारण नहीं हो पाया था।