रामपुर

Rampur News: क ख ग सीखकर, नौ हजार लोग बने साक्षर

Connect News 24

रामपुर। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से नवभारत साक्षरता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिसमें निरक्षरों को साक्षर बनाया जाता है। बीते दो साल में जिले में नौ हजार लोग क, ख, ग का ज्ञान हासिल कर साक्षर बने हैं।

नवभारत साक्षरता अभियान के अंतर्गत 15 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के ऐसे लोगों को चिह्नित किया जाता है जिनको पढ़ना-लिखना नहीं आता है। इसके लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने गांव-गांव पढ़े लिखे युवाओं को वालंटियर के रूप में नियुक्त किया है। जिनके माध्यम से विशेष व सरल सामग्री पद्धति से निरक्षर लोगों को हिंदी व गणित, मात्रा ज्ञान, स्वर परिचय, संयुक्त वर्ण परिचय, शब्द, संख्या ज्ञान, गिनती, जोड़-घटाना, गुणा-भाग करना सिखाया जाता है। इसके बाद मूल्यांकन के लिए इनकी नव साक्षरता परीक्षा कराई जाती है। बीते दो साल में जिले में चले इस अभियान में 9112 लोगों को साक्षर किया जा चुका है। इस वर्ष यह परीक्षा 24 सितंबर को कराई जाएगी।

:::::::::::

1200 आउट ऑफ स्कूल बच्चों को दिलाया दाखिला

जिले में इस सत्र में 1200 ऑउट ऑफ स्कूल बच्चों को खोजकर शत-प्रतिशत बच्चों के स्कूलों में दाखिले कराए गए हैं। आउट ऑफ स्कूल छात्राओं को कस्तूरबा गांधी स्कूलों में दाखिला दिलाया जा रहा है। अब ये स्कूल कक्षा छह से 12 तक विकसित किए जा रहे हैं, ताकि आने वाले समय में छात्राओं की इंटर तक की पढ़ाई यहीं से हो सके।

:::::::::::::

आउट ऑफ स्कूल बच्चों का दाखिला विद्यालयों में कराया जा रहा है। इसके अलावा विभाग की तरफ से नव साक्षरता अभियान के अंतर्गत निरक्षर को साक्षर बनाने का काम हो रहा है। इस दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं।

संजीव कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, रामपुर।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button