Rampur News: अगले सप्ताह शुरू हो सकता है एमआरएफ सेंटर का संचालन
रामपुर। लंबे समय से बिजली कनेक्शन के लिए तरस रहे एमआरएफ सेंटर का संचालन जल्द शुरू हो सकता है। बिजली विभाग ने खंभे और ट्रांसफार्मर के लिए टेंडर निकाल दिया है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द खंभे और ट्रासंफार्मर आ जाएंगे और हजरतपुर में लगा दिया जाएगा, जिससे मशीनें संचालित हो सकेंगी। सूखे कचरे के निस्तारण के लिए प्लांट एक हफ्ते बाद शुरू हो सकता है। एआरएफ सेंटर में सूखे कचरे को री-साइकिल कर इसके उत्पाद बनाए जाएंगे और फिर इनको कंपनी हायर कर बेंचा जाएगा, जिससे पालिका के राजस्व में इजाफा हो सकेगा, लेकिन पिछले काफी समय से एमआरएम सेंटर में बिजली की बाधा सामने आ रही थी। बिजली विभाग के पास खत्म खत्म हो गए थे, जबकि ट्रांसफार्मर भी नहीं बचे थे, जिससे यहां पर बिजली कनेक्शन नहीं हो पा रहा था। हालांकि नगरपालिका ने साढ़े चार लाख रुपये जमा करा दिए थे। अभी एक दिन पहले पालिका के नोडल अधिकारी ने बिजली विभाग से संपर्क साधा था। जिसमें पता चला है कि अब अगले हफ्ते तक सेंटर प्लांट को शुरू करवा दिया जाएगा। इससे काफी हद तक सूखे कचरे के निस्तारण की समस्या हल हो जाएगी। पालिकाध्यक्ष सना खानम ने बताया कि बिजली विभाग से बातचीत हो गई है। अगले हफ्ते से सेंटर शुरू हो सकता है।