रामपुर

Rampur News: झपकी आने पर डंपर में घुसी पिकअप, पांच घायल

Connect News 24

शाहबाद (रामपुर)। शादी में शामिल होने के बाद घर लौट रहे चालक को झपकी आने पर पिकअप डंपर में घुस गई। इस हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मी होने के बाद पिकअप में ही सभी लोग फंस गए। घटना के बाद ग्रामीण और पुलिसकर्मियों ने गेट तोड़कर निकाला और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

अलीगढ़ के थाना क्षेत्र बरौला के गांव अफगानपुर निवासी रिंकू, जनपद संभल के थाना कुढ़फहतेगढ़ क्षेत्र के गांव बलकरनपुर निवासी हुकुम सिंह, सत्यभान, दिलीप और पिंटू एक शादी में से शामिल होने के बाद वापस पिकअप में सवार होकर लौट रहे थे। बुधवार को तड़के तकरीबन 3:30 बजे पिकअप चालक रिंकू को झपकी आ गई। झपकी आने के बाद कोतवाली क्षेत्र के टांडा गांव के पास चालक को झपकी आने से पिकअप अनियंत्रित होकर डंपर में घुस गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए और सभी लोग उसमें फंस गए। चीख-पुकार मचने पर ग्रामीण एकत्र हुए और राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद कोतवाली में तैनात एसएसआई कुलदीप सिंह पूरी टीम के साथ पहुंचे और टांडा के ग्रामीण बब्बू खान समेत सभी की मदद से पिकअप गाड़ी में फंसे घायलों को निकाला। बताया गया कि हादसे के बाद पिकअप में सभी लोग फंसे हुए थे। पिकअप का गेट तोड़कर घायलों को निकाला गया। एंबुलेंस के माध्यम से सभी घायलों को शाहाबाद सीएचसी में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। चिकित्सकों ने बताया हादसे में तीन लोगों के पैर टूट गए हैं जिनका उपचार जिला अस्पताल में कराया जा रहा है। घटना की सूचना घायलों के परिवार वालों को भी दी गई।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button