भाभी नहीं चाहती थी पराया हो देवर: बोली- तूने किसी और संग लिए फेरे तो दे दूंगी जान, बीच रास्ते से लौटी बरात

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बदायूं जिले में एक युवती दुल्हन बनकर दूल्हे का इंतजार करती रही, लेकिन दूल्हा बरात लेकर नहीं आया। बाद में पता चला कि दूल्हा गांव के पास से बरात वापस लेकर जा रहा है। इस पर लड़की पक्ष ने पुलिस से शिकायत की। मामला थाने तक पहुंचा। दूल्हा पक्ष से जब बात की गई तो उन्होंने बरात वापस ले जाने की वजह बताई, जिसे जानकर लड़की पक्ष के लोग हैरान रह गए।
कासगंज के गांव से आनी थी बरात
जानकारी के मुताबिक मुजरिया थाना क्षेत्र एक गांव की लड़की की शादी कासगंज जिले के एक गांव के रहने वाले युवक के साथ तय हुई थी। बुधवार को दोपहर के वक्त लड़की की बरात गांव के पास तक आई, तब तक उसके परिवार से फोन आ गया कि युवक की भाभी ने शादी करने पर आत्महत्या करने की धमकी दी है। यह सुनते ही बरातियों के होश उड़ गए। लड़का पक्ष ने बरात वापस ले जाने को कहा तो लड़की पक्ष ने इसकी शिकायत पुलिस से की।