रामपुर

Rampur News: शादी का झांसा देकर 40 हजार निकालने वाला आरोपी पुलिस ने दबोचा

Connect News 24

शाहबाद (रामपुर)। हरियाणा की फैक्टरी में काम कर रहे युवक को शादी कराने का झांसा देकर उससे आधार कार्ड लेकर उसके खाते से 40 हजार की रकम उड़ाने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार किया ।

शाहबाद कोतवाली क्षेत्र के बंदार गांव निवासी कल्याण सिंह ने बीती 30 अप्रैल को बैंक खाते से 40 हजार रुपये निकालने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी थी। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि कल्याण सिंह हरियाणा के पलवल स्थित एक फैक्टरी में काम करते थे। उन्हीं के साथ जनपद हरदोई के थाना सुरसा पोस्ट तुरतीपुर के मरेला पूर्वी निवासी विपिन कुमार भी फैक्टरी में मजदूरी किया करता था। पुलिस के अनुसार हरियाणा के पलवल में ही एक दूसरे को दोनों मिले और आरोपी विपिन कुमार ने कल्याण सिंह को शादी कराने का झांसा दिया। बताया गया कि आरोपी युवक शादी कराने का झांसा देने के नाम पर पीड़ित कल्याण सिंह से उसका आधार कार्ड और फोटो ले लिया था। इसके बाद आरोपी युवक ने पीड़ित के खाते से मोबाइल और डिवाइस के माध्यम से चालीस हजार की रकम 14 फरवरी से लेकर 21 फरवरी के बीच कई ट्रांजेक्शन करके निकाली थी। बैंक के खाते से रकम साफ कर लेने के बाद आरोपी फरार हो गया था। पुलिस ने 30 अप्रैल को मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी। बृहस्पतिवार सुबह को आरोपी युवक विपिन कुमार पीड़ित कल्याण सिंह से समझौता करने के लिए उसके गांव जा रहा था। गांव जाते समय पुलिस ने उसे शाहबाद तहसील गेट के पास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने के बाद उसके पास से अपराध में प्रयुक्त किया गया मोबाइल भी बरामद किया है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button