रामपुर

Rampur News: पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम में झलका रामपुर

Connect News 24

रामपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण रविवार को हुआ। कार्यक्रम के दौरान टीवी स्क्रीन पर रामपुर की मुस्लिम महिलाएं भी नजर आईं। प्रधानमंत्री ने विश्व योग दिवस और प्राकृतिक आपदाओं को लेकर चर्चा की। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री द्वारा रामपुर की मुस्लिम महिलाओं से बात करने की संभावना थी, लेकिन बात नहीं हो सकी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 102वां लाइव प्रसारण रविवार को शहर में रंगोली मंडप में देखा गया। कार्यक्रम के लिए देश के 14 स्थानों का चयन किया गया था, जिसमेें रामपुर की नगर विधानसभा भी शामिल थे। जिसका प्रभारी नगर विधायक आकाश सक्सेना, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष कुंवर बासित अली को बनाया था। कार्यक्रम में सुबह नौ बजे से ही मुस्लिम समुदाय के लोग प्रतिभाग करने के लिए पहुंचने लगे। कार्यक्रम शुरू होने के समय तक पूरा पंडाल मुस्लिम महिलाओं और पुरुषों से भर गया।

कार्यक्रम का सजीव प्रसारण बड़ी स्क्रीन पर किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जल संरक्षण, वन संरक्षण, योग दिवस समेत विभिन्न विषयों पर बात की। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाले लोगों का भी जिक्र किया। कार्यक्रम के दौरान रंगोली मंडप में उपस्थित मुस्लिम महिलाओं की तस्वीर टीवी स्क्रीन पर दिखी। इसके लिए आई दूरदर्शन की टीम ने पहले ही इंतजाम कर लिए थे।

मन की बात कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मुस्लिम महिलाएं काफी प्रसन्न नजर आईं। कार्यक्रम में प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख, भाजपा जिलाध्यक्ष अभय गुप्ता, शहर विधायक, फसाहत अली खां शानू, समेत सैकड़ों की संख्या में मुस्लिम महिलाएं और लोग शामिल हुए थे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button