असली समझ चुराए नकली जेवर: शादी में चोरों पर भारी पड़ी महिला की होशियारी, तीन नाबालिग दबोचे

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
शाहजहांपुर के पुवायां में शादी समारोह के दौरान चोरों ने महिला के पर्स से आभूषण और एक मोबाइल फोन चोरी कर लिया। शक होने पर लोगों ने तीनों लड़कों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया गया। तीनों नाबालिग हैं। उनके पास से आभूषण और मोबाइल बरामद हो गया है। पर्स में रखे आभूषण नकली थे। पुलिस ने आरोपियों के रिपोर्ट दर्ज की है।
गांव पुरेना निवासी कन्हैयालाल की पत्नी विमला देवी ने बताया कि उनके नाती की 18 जून को शादी थी। बरात पुवायां के गांधी पार्क में आनी थी। 19 जून की सुबह चार बजे फेरे पड़ने के समय उन्होंने पास में अपना पर्स रख दिया और किसी काम से चली गईं। उन्होंने पर्स में तीन जोड़ी नकली बिछिया व अन्य आभूषण और मोबाइल रखा था। वापस आने पर देखा तो पर्स में बिछिया व अन्य आभूषण और मोबाइल नहीं था।