सहेली संग रहना चाहती थी युवती: अड़चनें दूर करने का झांसा देकर तांत्रिक ने की हैवानियत; दो माह बाद मिला कंकाल

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
शाहजहांपुर के थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का कंकाल लखीमपुर के मोहम्मदी थाना क्षेत्र में गोमती नदी के किनारे मिला है। वह 18 अप्रैल से लापता थी। सूचना मिलने के बाद पहुंचे परिजनों ने कपड़ों से उसकी शिनाख्त की। पुलिस एक तांत्रिक को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ कर रही है। आशंका है कि दुष्कर्म के बाद युवती की हत्या की गई है।
28 वर्षीय युवती 18 अप्रैल को राजकीय मेडिकल कॉलेज में इलाज कराने की बात कहकर घर से निकली थी। वह देर शाम तक घर नहीं लौटी तो घरवालों ने तलाश शुरू की। कई दिन तक कोई सुराग न लगने पर 26 अप्रैल को भाई की ओर से थाना आरसी मिशन में गुमशुदगी दर्ज कराई गई।
ये भी पढ़ें- हैवानियत: युवक बनाने का झांसा देकर दुष्कर्म के बाद युवती की हत्या, दो माह बाद मिला कंकाल; तांत्रिक गिरफ्तार
पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि युवती के पुवायां क्षेत्र की युवती से संबंध हैं। वह उसी के साथ रहना चाहती थी। घरवाले इस बात के लिए राजी नहीं थे। दोनों का जनपद लखीमपुर के मोहम्मदी क्षेत्र के एक तांत्रिक से संपर्क हो गया था। तांत्रिक ने दोनों को झांसे में लिया कि उनके साथ में रहने में आने वाली अड़चनों को दूर कर देगा।