रामपुर

Rampur News: खेत में खेल रहे तीन साल के बालक के साथ दुष्कर्म

Connect News 24

रामपुर। घर के निकट खेत में खेल रहे तीन वर्षीय बालक के साथ पड़ोसी गांव निवासी विकास वाल्मीकि (38) ने दुष्कर्म किया। घटना के बाद बालक रोता हुआ घर पहुंचा तो परिजनों को जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। सैफनी थाना क्षेत्र के सराय महेश गांव निवासी चरवाहा विकास अपनी बकरियों को लेकर पड़ोस के गांव में चराने गया था। उन दौरान पड़ोस के गांव के दो सगे भाई खेत में खेल रहे थे। आरोप है कि चरवाहे ने एक तीन वर्षीय बालक को बहला-फुसलाकर साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। उसका पांच वर्षीय बड़ा भाई डरकर घर भाग गया। घटना के बाद बालक रोता हुआ घर पहुंचा। उसकी हालत देखकर परिजनों को घटना की जानकारी हुई।

इसके परिजन और ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और आरोपी को दबोच लिया। पिटाई करने पर आरोपी में जुर्म कुबूल कर लिया। ग्रामीणों ने उसकी जुर्म कुबूल करती वीडियो भी बना ली। पीड़ित बालक के चाचा की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। सैफनी थाना प्रभारी अमरपाल ने घटना स्थल का मुआयना किया और पीड़ित के भाई से घटना की जानकारी ली। थाना प्रभारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बच्चे को मेडिकल के लिए भेजा जा रहा है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button