Rampur News: धोखाधड़ी के आरोप में छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
बिलासपुर। कोतवाली पुलिस ने पुलिस क्षेत्राधिकारी के आदेश पर धोखाधड़ी एवं फर्जी दस्तावेजों के जरिए आराजी पर कब्जा करने के मामले में छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हरियाणा प्रदेश के थाना करनाल सिविल लाइंस के 814 सेक्टर 9 अर्बन एस्टेट करनाल निवासी मंजीत सिंह पुत्र संत सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वह करनाल में रहते हैं। उनकी ग्राम टैमरा में भूमि है। जिसकी देखभाल पवन इंद्र वासन पुत्र हरभजन सिंह वासन निवासी मॉडल टाउन करनाल को कई साल से दे रखी थी। उनका कहना है कि पवन इंद्र वासन उक्त भूमि की देखभाल कुछ लोगों के द्वारा करवाता था। पुलिस ने सीओ के आदेश पर करनाल निवासी पवन इंद्र वासन, कोतवाली के ग्राम सुआ नगला करतारपुर निवासी अमनदीप सिंह, करनाल निवासी महेंद्र गोयल, रतनपुरा निवासी संदीप सिंह मल्ली, राजेंद्र सिंह ढिल्लो, अजय कुमार के खिलाफ धारा 34, 420, 467, 468, 471, 120 बी के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाली प्रभारी नवाब सिंह ने बताया कि अभियोग पंजीकृत कर विवेचना शुरू कर दी गई है।