रामपुर

Rampur News: बार एसोसिएशन ने फिर खोला एसडीएम के खिलाफ मोर्चा

Connect News 24

बिलासपुर। बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने उप जिलाधिकारी न्यायालय में भ्रष्टाचार व्याप्त होने व एसडीएम पर नियम विरुद्ध फैसले करने के आरोप लगाते हुए प्रदर्शन कर एसडीएम के खिलाफ राजस्व परिषद अध्यक्ष को ज्ञापन भेजा है।

उन्होंने एसडीएम के अब तक के कार्यकाल में हुए सभी कार्यों की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है। जबकि, एसडीएम मयंक गोस्वामी ने अधिवक्ताओं के आरोपों को बेबुनियाद बताया है। बार एसोसिएशन के तमाम अधिवक्ता मंगलवार की दोपहर अध्यक्ष अमरीक सिंह चौहान के नेतृत्व में स्थानीय बार एसोसिएशन कार्यालय पर एकत्र हुए। इसके बाद सभी अधिवक्ता उप जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने एसडीएम के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वाले अधिवक्ताओं ने एसडीएम पर न्यायालय में नियम विरुद्ध फैसले करने, भ्रष्टाचार फैलाने आदि के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने एसडीएम कार्यालय में राजस्व परिषद अध्यक्ष को संबोधित एक ज्ञापन दिया। ज्ञापन में अधिवक्ताओं ने एसडीएम पर एसडीएम न्यायालय में विवादित पत्रावलियों में नियम विरुद्ध आदेश पारित करने आदि के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने एसडीएम पर भ्रष्टाचार फैलाने आदि मामलों में भी जांच कराने की बात कही। अधिवक्ताओं ने कहा कि 26 अप्रैल को अधिवक्ताओं की एक बैठक होगी, जिसमें उप जिलाधिकारी द्वारा अधिवक्ताओं के साथ किए गए व्यवहार को लेकर सभी अधिवक्ता राजस्व न्यायालयों में न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे।

उन्होंने ज्ञापन के जरिए वर्तमान एसडीएम के कार्यकाल में हुए सभी कार्यों की जांच करते हुए उनके विरुद्ध विभागीय एवं अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की मांग की गई। प्रदर्शन करने वालों में अध्यक्ष अमरीक सिंह चौहान, रामधुन मौर्य, विजयपाल मौर्य, लाल सिंह, मकबूल अहमद, गुरपाल सिंह रंधावा, दीपांकर बैरागी, अमरजीत सिंह, भूकन लाल लोधी आदि मुख्य थे। उक्त संदर्भ में उप जिलाधिकारी मयंक गोस्वामी ने बताया कि अधिवक्ताओं द्वारा लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं। वह न्यायालय में नियमानुसार ही कार्य कर रहे हैं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button