रामपुर
Rampur News: पानी भरने गई युवती के साथ छेड़खानी, दो पर रिपोर्ट दर्ज
शाहबाद। पटवाई थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने गांव के ही रामप्रसाद और पितांबर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि बृहस्पतिवार शाम साढ़े सात बजे पीड़ित की बहन गांव के ही फ्रिजर से पानी भरने के लिए गई थी। वहां पर मौजूद उपरोक्त दोनों आरोपियों ने पीड़ित की बहन के हाथ पकड़कर छेड़खानी करना शुरू कर दी थी। विरोध करने पर पीड़ित को पीटने का आरोप भी लगाया गया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।संवाद