बरेली

Weather Update: बरेली में मानसून ने दी दस्तक… जमकर बरसे बदरा; 26 जून तक तेज बारिश के आसार

Connect News 24

Monsoon hit bareilly weather change heavy railfall for next two days

बारिश से बदला मौसम
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आखिरकार मानसून का इंतजार खत्म हो गया है। बरेली में शनिवार को मानसून ने दस्तक दे दी। दोपहर करीब एक बजे बारिश शुरू हो गई। मानसून की पहली बारिश लोगों के लिए राहत लेकर आई है। तापमान में गिरावट होने से उमस और भीषण गर्मी से बेहाल लोगों को राहत मिली है। मौसम विभाग ने तीन दिन तक शहर समेत कई इलाकों में तेज बारिश होने की संभावना जताई है।

ये भी पढ़ें- दर्दनाक: बच्ची की रोने की आवाज से टूटी नींद, सड़क पर लाशें देखकर कांप उठी रूह, चश्मदीद बोला- पहली बार देखा…

बीते तीन दिनों से बादल मंडरा रहे थे। कहीं हल्की बारिश तो कहीं बूंदाबादी हुई, लेकिन गर्मी और उमस से राहत नहीं मिल सकी। आलम यह था कि दिन में लोगों के पसीने छूट रहे थे तो रात में गर्मी ने लोगों की नींद उड़ा दी थी। शनिवार की सुबह बादलों के साथ हुई, लेकिन उमस और गर्मी से लोग बेहाल रहे। दोपहर 12 बजे से मौसम बदलने लगा और आसमान में काले बादल घिर आए। 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button