Rampur News: एसडीओ से मारपीट में एक परिवार के चार लोगों पर रिपोर्ट
मसवासी। बिजारखाता गांव में बिजली चेकिंग के दौरान एसडीओ पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने एक ही परिवार के चार लोगों को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए प्रयास कर रही है।
शनिवार को एसडीओ भगवंत सिंह मातहत विद्युत कर्मियों को साथ लेकर बिजारखाता गांव पहुंचे थे। यहां बिजली के बिल जमा कराने और बकायेदारों के कनेक्शन काटने के लिए शिविर लगा था। इस दौरान गांव में एक ग्रामीण के घर कटिया डालकर बिजली की चोरी की जांच के लिए उसके यहां पहुंचे थे। आरोप है कि गृहस्वामी ने विरोध किया और विरोध इतना बढ़ गया कि एसडीओ के साथ मारपीट और गाली गलौच की गई। घटना का वीडियो भी वायरल हुआ। मामला जिला अधिकारी के संज्ञान भी पहुंचा। एसडीओ भगवंत सिंह ने घटना की तहरीर कोतवाली पुलिस को देदी थी जिसे शनिवार की देर रात दर्ज किया।
मामले में मनसब अली, मकसूद व मुराद अली पुत्र अशरफ अली व अशरफ अली पुत्र शौकत अली के नाम शामिल हैं। पुलिस ने मारपीट, गाली गलौज और जान से मारने की धमकी देने तथा सरकारी कामकाज में बाधा डालने की धाराओं के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।