रामपुर

Rampur News: स्वार में रेशमा बनाएंगी रिकॉर्ड या मिलेगा नया पालिकाध्यक्ष

Connect News 24

स्वार। निकाय चुनाव में स्वार को शनिवार को नया पालिकाध्यक्ष और 25 सभासद मिल जाएंगे। रेशमा परवीन लगातार दूसरी बार चेयरमैन चुनकर लगातार दूसरी बार चेयरमैन बनने का रिकॉर्ड बनाएंगी या फिर कोई नया चेहरा इस बार पालिकायक्ष चुना जाएगा? इसको लेकर कयासों का दौर चरम पर है।

स्वार निकाय चुनाव के इतिहास में यूं तो हाजी खुदा बख्श लगातार तीन बार चेयरमैन चुने जाने और दो बार लगातार उनके बेटे मुश्ताक अहमद चेयरमैन बनने का रेकार्ड बना चुके हैं जिसे अभी तक कोई भी नहीं तोड़ पाया है। 2007 तक नगर के दो परिवारों के बीच ही चेयरमैन पद की दौड़ रही है। पहला परिवार हाजी खुदा बख्श और दूसरा इरशाद पधान का परिवार रहा है। हाजी खुदा बख्श के परिवार में वह स्वयं तथा उनके बेटे के अलावा उनकी पौत्र वधु रेहाना अंसारी चेयरमैन बन चुकी हैं। कुल मिलाकर छह मर्तबा चेयरमैन पद इस परिवार में रहा है। इनके अलावा इरशाद पधान एक बार और उनके बेटे मकसूद हुसैन दो बार चेयमैन चुने जा चुके हैं।

2007 में हुए निकाय चुनाव में पहली बार इन दोनों परिवारों से हटकर चेयरमैन चुना गया। हाजी रईस अहमद अंसारी चेयरमैन बने। 2012 में चौथा परिवार अस्तित्व में आया। शफीक अहमद अंसारी ने हामिद गोल्डन को लगभग ढाई सौ वोटों से हराकर चुनाव जीता था। 2027 में चेयरमैन पद महिला आरक्षित हुआ तो शफीक अहमद अंसारी ने अपनी पत्नी रेशमा परवीन अंसारी को इस बार अपना दल एस से चुनाव मैदान में उतारा और लगभग 53 प्रतिशत वोट लेकर चेयरमैन चुनी गईं। इस बार रेशमा परवीन फिर से वह चुनाव मैदान में हैं। देखना यह है कि क्या रेशमा परवीन अंसारी लगातार दूसरी मर्तबा चेयरमैन बनकर पहली महिला चेयरमैन बनेंगी? दूसरे यह कि यदि वह इस बार भी अध्यक्ष चुनी गईं तो लगातार तीन बार परिवार में चेयरमैन पद रखने के हाजी खुदा बख्श के रेकार्ड की बराबरी कर लेंगी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button