रामपुर

Rampur News: बढ़ती गर्मी और चढ़ते पारे से बढ़ सकता है लू लगने का खतरा

Connect News 24

रामपुर। पारा 40 के ऊपर जाते ही लू लगने का खतरा बढ़ जाता है। शहर में रोजाना 500 से 600 मरीज की ओपीडी जा रही है। इसमें अधिकांश लोगों में मांसपेशियों में दर्द, अकड़न और डायरिया की समस्या आ रही हैं। अगर इस तरह की शिकायत हो रही है तो तुरंत अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर चेकअप कराना जरूरी है। जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. राजीव अग्रवाल बताते हैं कि इससे खासतौर पर वीपी और हदय रोगियों को सावधानी बरतने की जरूरत है। वह बताते हैं कि लू लगने पर सबसे पहले मरीज के शरीर को ठंडा करने का प्रयास करें। इसके लिए बर्फ का पानी का प्रयोग कर सकते हैं। इसके बाद पानी का सेवन कराते रहना चाहिए। इससे मरीज को काफी राहत मिलती है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button