रामपुर

Rampur News: आरपीएफ और चाइल्ड लाइन ने रामपुर में बच्चे को परिवार से मिलाया

Connect News 24

रामपुर। रामपुर रेलवे स्टेशन पर शाहजहांपुर से देहरादून जाने वाली ट्रेन में एक छह वर्षीय बच्चा छूट गया। जिसको आरपीएफ ने तलाश कर चाइल्ड लाइन हेल्प डेस्क को जानकारी दी। जिसके बाद बच्चे की काउंसिलिंग कराकर परिजनों तक इसकी सूचना दी। इसके बाद बच्चे को परिवार के हवाले कर दिया गया।

मामला शुक्रवार सुबह चार बजे का है। एसीएनएल के जरिये रामपुर आरपीएफ को सूचना दी गई कि एक बच्चा छह वर्षीय सौरभ शाहजहांपुर-देहरादून ट्रेन में छूट गया है। जिस पर आरपीएफ एएसआई कुलदीप शर्मा ट्रेन में पहुंचे और बच्चे को उतार लिया। इसके बाद कंट्रोल रूम को अवगत करा दिया था। रेलवे चाइल्ड लाइन हेल्प डेस्क को आरपीएफ की टीम ने बच्चे के गुमशुदगी की सूचना प्राप्त कराई गई।

सूचना प्राप्त होने के बाद रेलवे चाइल्ड लाइन कर्मी नाहिद अंजुम द्वारा बच्चे की गुमशुदगी हेल्प लाइन नंबर 1098 पर दर्ज कराकर बच्चे की काउंसिलिंग कर परिवार की जानकारी प्राप्त की गई। परिजनों के प्राप्त नंबर पर संपर्क कर बच्चा मिलने की सूचना दी गई। जिसके बाद परिजनों को रामपुर बुलाया गया। परिजनों के रामपुर आने पर उनकी काउंसिलिंग की गई। जिसमें पिता नीरज ने बताया कि वह सीतापुर के ग्राम कड़बड़ा ब्लॉक, थाना सकरन के रहने वाले हैं। मजदूरी करने के लिए शाहजहांपुर से देहरादून जा रहे थे। ट्रेन में बहुत अधिक भीड़ होने और सामान अधिक होने पर बच्चा दूसरी कोच से गाड़ी में चढ़ गया, लेकिन वह लोग नहीं चढ़ पाए तभी गाड़ी चल दी थी। बच्चा ट्रेन में छूट जाने पर परिवार काफी दुखी था। आरपीएफ रामपुर व चाइल्ड लाइन टीम ने माता-पिता व अन्य परिजनों की पहचान सुनिश्चित करने के बाद आईडी प्रूफ प्राप्त कर बालक को परिजनों के सुपुर्द किया। परिवार ने आरपीएफ और चाइल्ड लाइन का आभार व्यक्त किया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button