Rampur News: 10 इंसपेक्टर समेत 29 पुुलिसकर्मियों के तबादले
रामपुर। पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने एक बार फिर दस निरीक्षकों और 19 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव कर दिया है।एसपी ने बृहस्पतिवार रात 10 निरीक्षकों व 19 उपनिरीक्षकों को इधर से उधर कर दिया। उन्होंने दौरान ज्योति सिंह को विशेष महिला सुरक्षा दल का प्रभारी बनाया है। इसके साथ ही निरीक्षक सुरेशपाल को प्रभारी डीसीआरबी, धनंजय सिंह को प्रभारी डायल-112, हरीशंकर सिंह को प्रभारी रिट सेल, रामपाल सिंह को निरीक्षक अपराध थाना सिविल लाइंस, नरेंद्र कुमार को निरीक्षक अपराध थाना बिलासपुर, संदीप त्यागी को प्रभारी सोशल मीडिया सेल बनाया है।
वहीं संजीव कुमार को निरीक्षक अपराध थाना मिलक, नितिन कुमार को प्रभारी न्यायालय सुरक्षा, जयवीर सिंह को निरीक्षक अपराध थाना सैफनी से निरीक्षक अपराध थाना शाहबाद भेजा गया है। उपनिरीक्षक अजयपाल सिंह को सविंलास सेल से प्रभारी एसओजी, हरेंद्र यादव को एसओजी, रामवीर सिंह को थाना बिलासपुर से प्रभारी फिंगर प्रिंट सेल, ईश्वर चंद सक्सेना को थाना टांडा से केमरी, कृष्ण किशोर मिश्रा को सैफनी से प्रभारी व्यापारी प्रकोष्ठ भेजा गया है।
वहीं जाकिर अली को केमरी से खजुरिया, अजय कुमार को केमरी से खजुरिया, भीमसेन को केमरी से मिलक, फूल सिंह को न्यायालय सुरक्षा से शहर कोतवाली, सतेंद्र कुमार को यूपी-112 से थाना कोतवाली, शिवराज सिंह को यूपी-112 को गंज, चंद्रपाल सिंह को न्यायालय सुरक्षा से थाना गंज, रोशन लाल को न्यायालय सुरक्षा से थाना भोट, देवेंद्र सिंह को यूपी-112 से थाना भोट, रामपाल सिंह को न्यायालय सुरक्षा से मिलक, नरेद्र सिंह को यूपी-112 से थाना पटवाई, प्रदीप कुमार दूबे और गजेंद्र सिंह को यूपी-112 से थाना मिलक भेजा गया है।