रामपुर

Rampur News: एयरपोर्ट शुरू होने से जिले के कारोबार को मिलेगी ऊंची उड़ान

Connect News 24

रामपुर। मुरादाबाद एयरपोर्ट को उड़ान का लाइसेंस मिलने से जिले के कारोबारियों के चेहरे भी खिल उठे हैं। रामपुर से महज 10 किलोमीटर मुरादाबाद के मूंढापांडे में बने एयरपोर्ट से जल्द ही उड़ानें शुरू होंगी। कारोबारियों कहा कहना है कि इससे जिले के कारोबार को ऊंची उड़ान मिलेगी। अभी तक दूसरे राज्यों को जाने के लिए दिल्ली और बरेली एयरपोर्ट जाना पड़ता था। अब सिर्फ 10 किलोमीटर दूरी पर ही हवाई सेवा मिलने लगेगी। रामपुर और मुरादाबाद की सीमा से लगे मूंढापांडे क्षेत्र में हवाई पट्टी का निर्माण करीब डेढ़ दशक पहले किया गया था। अब इसे एयरपोर्ट बना दिया गया है। साथ ही यहां से उड़ाने के लिए लाइसेंस भी मिल गया है। जिले के तमाम कारोबारी और अन्य लोग काम के सिलसिले में दूसरे राज्यों को जाते हैं। ऐसे में उन्होंने हवाई सेवा के लिए बरेली या दिल्ली की दौड़ लगाने पड़ती है, लेकिन मुरादाबाद में एयरपोर्ट शुरू होने के बाद उन्हें काफी राहत मिलेगी। कार से महज 20 मिनट का सफर करके एयरपोर्ट पर पहुंचा जा सकेगा।

बोले कारोबारी

-एयरपोर्ट चालू होने से मेंथा के साथ ही अन्य कारोबार में बूम आएगा। विदेशी मेहमानों को यहां आने में सुविधा होगी। उनका समय भी बचेगा। – विपिन गुप्ता,

चेयरमैन आईआईए

-मूंढापांडे से हवाई यात्रा शुरू होने से कारोबारियों को काफी फायदा होगा। कारोबारी चंद मिनटों में एयरपोर्ट पहुंचकर वहां से सैकड़ों किलोमीटर की दूरी तय कर सकेंगे। अभी हवाई यात्रा के लिए बरेली और दिल्ली जाना पड़ता है। – श्रीष गुप्ता, सचिव आईआईए

-एयरपोर्ट चालू होने से मेंथा का कारोबार चमकेगा। अभी जब दूसरे राज्य जाना होता है तो दिल्ली एयरपोर्ट से फ्लाइट लेनी पड़ती है। मुरादाबाद एयरपोर्ट शुरू होने से बड़ी राहत मिलेगी। – संचित गुप्ता, एक्सपोर्टर

-रामपुर और मुरादाबाद के बीच मूंढापांडे से हवाई यात्रा की सुविधा मिलने से काफी लोगों को सुविधा होगी। इसका फायदा कारोबारियों को भी मिलेगी। लोगों का आने जाने में समय बचेगा। – हर्षवर्धन नंदा, मेंथा कारोबारी


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button