रामपुर

Rampur News: शराब की दुकान में सेल्समैन की मौत

Connect News 24

रामपुर। खजुरिया थाना क्षेत्र के अहरो गांव स्थित देसी शराब की दुकान के सेल्समैन ताराचंद मौर्य (45) की संदिग्धावस्था में मौत हो गई। उसका शव दुकान के अंदर ही बृहस्पतिवार शाम को मिला। अभी तक पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है।बरेली जिले के थाना शीशगढ़ के ग्राम मोहम्मदपुर निवासी ताराचंद मौर्य पुत्र लीलाधर मौर्य अहरो स्थित देसी शराब की दुकान पर सेल्समैन के रूप में काम करता था। पुलिस के अनुसार ताराचंद बीते 15 दिनों से अपने घर नहीं गया था और वह दुकान में ही रह रहा था। बृहस्पतिवार की शाम करीब चार बजे एक ग्राहक दुकान पर शराब लेने पहुंचा तो ताराचंद दुकान के अंदर तखत पर पड़ा था। उसने आवाज लगाई, लेकिन ताराचंद ने कोई जवाब नहीं दिया।

इस दौरान ग्राहक ने दुकान के अंदर घुसकर उसे उठाने का प्रयास किया तो वह मृत हालत में मिला। उसके शोर मचाने पर आसपास लोग आ गए। साथ तमाम ग्रामीण भी पहुंच गए। सूचना पर खजुरिया थाना प्रभारी राजीव कुमार भी अपने मातहतों के साथ पहुंच गए और जांच पड़ताल शुरू कर दी। सूचना पर परिजन भी आ गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक बीते एक सप्ताह से लगातार नशा कर रहा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मृत्यु का कारण स्पष्ट हो सकेगा। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button