रामपुर

Rampur News: सफाई मजदूरों ने काली पट्टी बांध मौन रखकर किया विरोध

Connect News 24

रामपुर। नगर पालिका परिषद रामपुर के कर्मचारियों ने दो माह का वेतन न मिलने पर मौन रखकर विरोध जताया। इस दौरान हाथ में काली पट्टी बांधकर जल्द मांगों का निस्तारण करने की मांग की है।

उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ के आह्वान पर पालिका कर्मियों ने सुबह नौ बजे से काली पट्टी बांधकर मौन धारण धरना दिया। धरने की अध्यक्षता सेवानिवृत्त लेखा लिपिक श्याम निराला ने की। धरने पर भावादश के राष्ट्रीय संचालक दीपलव ने कहा कि नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी और जिला प्रशासन के अधिकारी नगर पालिका के कर्मचारियों के वेतन भुगतान किए जाने पर मौन हैं। इसलिए यहां पर मौन रखकर विरोध जताया जा रहा है। धरने पर राकेश, संजय कुमार, बाबू लाल कौशल, विजय कुमार, अक्षय कुमार, मुन्नी लाल, प्रमोद कुमार, राजू राज, विपिन कुमार, संजय समर्पित, राकेश दुली, मशकूर खान, मारूफ खां, सोनू, सकील खान, रजा अली आदि मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button