Rampur News: बाग की रखवाली कर रहा युवक एयरगन का छर्रा लगने से घायल
बिलासपुर। कोतवाली क्षेत्र में बाग की रखवाली कर रहा एक युवक एयरगन का छर्रा लगने से घायल हो गया। युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
कोतवाली क्षेत्र के पिपलिया गोपाल निवासी आरिफ पुत्र मोहम्मद हनीफ के अनुसार उसने मोहल्ला विशारद नगर में आम का एक बाग ठेके पर ले रखा है। बाग में आम की बंदरों से रखवाली करने के लिए उसने अपने पास एक एयर गन भी रख ली है। बताते हैं कि शनिवार की शाम वह बाग में काम कर रहा था। इस दौरान मोहल्ले के ही कुछ बच्चे खेल खेल के दौरान बाग में आ गए और उसकी एयरगन से छेड़छाड़ करने लगे। इस दौरान एयर गन चल गई और एयर गन का छर्रा उसके दाएं पैर में घुस गया। उसकी चीख सुनकर कुछ अन्य लोग भी भी मौके पर पहुंच गए। बाद में युवक को अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसके पैर में से छर्रा निकाल दिया। युवक की हालत में सुधार बताया गया है।