Rampur News: डिवाइडर से बाइक टकराने पर शाहबाद के अधेड़ की मौत, साथी घायल
रामपुर। शाहबाद क्षेत्र के गांव उदयपुर जागीर निवासी कलीम (50) और सादिक शनिवार की रात मीरगंज थाना क्षेत्र में डिवाइडर से बाइक टकराने पर गंभीर रूप से घायल हो गए। निजी अस्पताल में उपचार के दौरान कलीम की मौत हो गई। जबकि सादिक की हालत गंभीर है।उदयपुर जागीर निवासी कलीम और सादिक कुर्सी रिपेयरिंग का काम करते थे। बरेली में कुर्सी रिपेयरिंग करने के बाद शनिवार की रात दोनों बाइक से गांव लौट रहे थे। इसी दौरान मीरगंज थाना क्षेत्र में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को हादसे की जानकारी देने के बाद दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उपचार के दौरान कलीम की मौत हो गई। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। जिस पर पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। वहीं सादिक की हालत भी गंभीर है।

