रामपुर

Rampur News: थाने में पुलिसकर्मियों के बीच मारपीट, सीओ ने शुरू की जांच

Connect News 24

रामपुर। शाहबाद कोतवाली में पीआरवी पुलिसकर्मी और कोतवाली के हेड मोहर्रिर के बीच मारपीट हो गई। इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों तक पहुंची तो सीओ को जांच सौंप दी गई। शाहबाद पीआरवी पर तैनात एक पुलिसकर्मी शनिवार को दोपहर में सूचना मिलने पर कस्बे के एक मोहल्ले में गए थे। घरेलू विवाद को लेकर झगड़ रहे दो पक्षों में एक पक्ष को पीआरवी ले आए। दूसरे पक्ष के लोगों को कस्बा इंचार्ज अमित और कांस्टेबल राजवीर कोतवाली लेकर पहुंचे। जानकारी के अनुसार कोतवाली में तैनात हेड मोहर्रिर ने एक पक्ष के युवक के थप्पड़ मार दिया।

पीआरवी पर तैनात पुलिसकर्मी ने आपत्ति जाहिर की तो दोनों के बीच इसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। बाद में दोनों ही पुलिसकर्मियों के बीच मारपीट शुरू हो गई। अन्य पुलिसकर्मियों ने दोनों को शांत कराया। हालांकि, दोनों सिपाहियों ने उच्च अधिकारियों से शिकायत कर दी। उधर मौके पर मौजूद सिपाहियों ने बताया कि आरोपी पक्ष पीआरवी पर तैनात पुलिसर्की का करीबी था। पीआरवी के पुलिसकर्मी ने भी हेड मोहर्रिर के साथ जमकर गाली-गलौज की थी। इसी के चलते मारपीट हुई।

0000000000000000000

दो पुलिसकर्मियों के बीच हुई मारपीट की जांच की जा रही है। जांच में दोषी मिलने पर संबंधित पुलिसकर्मी पर कार्रवाई की जाएगी। – केएन आनंद, सीओ शाहबाद।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button