रामपुर

Rampur News: कोई इतिहास में फंसा तो किसी को रीजनिंग ने उलझाया

Connect News 24

रामपुर। बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा में इतिहास और रीजनिंग के सवालों ने परीक्षार्थियों को परेशान किया। इससे पेपर हल करने में उन्हें मेहनत करनी पड़ी। अधिकतर परीक्षार्थियों ने पेपर को कठिन बताया। वहीं पंजीकृत 2348 परीक्षार्थियों में से 250 ने परीक्षा छोड़ दी।

बृहस्पतिवार को शहर में छह केंद्रों पर बीएड प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया। पहली पाली में सुबह नौ बजे से 12 बजे तक परीक्षा चली। परीक्षार्थियों को एक घंटा पहले ही केंद्र पर प्रवेश दे दिया गया। परीक्षार्थियों को कोई परेशानी न हो, इसलिए सभी केंद्रों के बाहर सूची चस्पा कराई गई थी। गेट पर परीक्षार्थियों की तलाशी ली गई।

दूसरी पाली दोपहर में दो बजे से पांच बजे तक परीक्षा आयोजित हुई। दोनों ही पालियों की परीक्षा परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में हुई। जिला विद्यालय निरीक्षक नीलम रानी टम्टा ने भी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। दोनों पालियों में 2098 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। 250 ने परीक्षा को छोड़ दिया। सभी केंद्रों पर परीक्षा सकुशल संपन्न हुई। कहीं भी किसी तरह का विवाद नहीं हुआ। परीक्षा छूटने के बाद अधिकांश परीक्षार्थियों ने पेपर का स्तर कठिन बताया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button